Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 11 Feb 2023 8:00 pm IST

अंतरराष्ट्रीय

NASA रेस्क्यू में कर रहा है मदद, भूकंप में अब तक जा चुकी है 29 हजार लोगों की जान...


तुर्किये और सीरिया में भूकंप के चलते अब तक 29 हजार से ज्यादा लोगों की जान चली गयी है। अभी भी बड़ी संख्या में मलबे के नीचे लोग फंसे हुए हैं। 

इन फंसे हुए लोगों में कुछ लोग जिंदा हैं, तो कुछ मौत से जंग हार चुके हैं। इस बीच, राहत बचाव कार्य में अमेरिका की स्पेस एजेंसी नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन ने भी मदद देनी सहयोग करना शुरू कर दिया है। नासा ने अपनी वेबसाइट पर इसकी जानकारी दी है। 

NASA ने बताया कि, नासा के वैज्ञानिक लगातार तुर्किये और सीरिया के भूकंप प्रभावित इलाकों की सैटेलाइट इमेज और डेटा संबंधित सरकारों के साथ शेयर कर रहे हैं। इससे राहत-बचाव कार्य में मदद मिल रही है।

नासा ने भूकंप के पहले और बाद की कुछ तस्वीरों के साथ एक प्रॉक्सी नक्शा भी तैयार किया है। इससे मालूम चल रहा है कि, ये भूकंप कितना भयावह था और इससे दोनों देशों को कितना नुकसान हुआ है।