Read in App


• Sun, 13 Oct 2024 12:04 pm IST


156 दिनों में 14 लाख से ज्यादा भक्तों ने किए गंगोत्री-यमुनोत्री के दर्शन


उत्तरकाशी: उत्तराखंड के चारधाम गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बदरीनाथ मंदिरों के कपाट बंद होने में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है. इस बार बड़ी संख्या में श्रद्धालु चारधाम यात्रा पर पहुंचे. गंगोत्री-यमुनोत्री धाम की बात की जाए तो यहां हर साल आने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़ रहा है. शनिवार 12 अक्टूबर को भी यमुनोत्री-गंगोत्री धाम में करीब 4804 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए. वहीं इस सीजन में अभीतक यमुनोत्री-गंगोत्री धाम में 14 लाख 23 हजार से ज्यादा श्रद्धालु दर्शन कर चुके है.

यमुनोत्री धाम में शनिवार 12 अक्टूबर को 2109 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए, जिसके बाद यहां पहुंचने वाले कुल तीर्थ यात्रियों की संख्या 6 लाख 54 हजार के पार पहुंच गई है. इसी तरह गंगोत्री धाम की बात की जाए तो यहां 12 अक्टूबर को 2695 तीर्थयात्री पहुंचे. इस यात्रा सीजन में अभीतक सात लाख 48 हजार तीर्थयात्रियों ने दर्शन गंगोत्री धाम के दर्शन किए.