Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 7 Feb 2022 7:30 am IST


कोठी गिराने के मामले में पुलिस ने दो और किया गिरफ्तारFacebook twitter wp Email affiliates कोठी गिराने के मामले में पुलिस ने दो और किया गिरफ्तार


क्लेमेनटाउन के सुभाषनगर में कोठी को गिराने के मामले में पुलिस ने दो और आरोपितों को क्लेमेनटाउन से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपित वीरसेन कश्यप ने कोठी गिराने वालों को मुख्य आरोपितों से मिलाया था। इस मामले में आरोपित सौरभ कपूर, अधिवक्ता दीपक गुप्ता, अमित यादव और मोना रंधावा अब भी फरार हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जन्मेजय खंडूड़ी ने बताया कि कुसुम कपूर ने थाना क्लेमेनटाउन में तहरीर दी थी। जिसमें उन्होंने बताया था कि 12 जनवरी को अमित यादव व कुछ अन्य दबंगों ने उनकी कोठी को बुलडोजर से गिरा दिया। दबंग उनका सामान भी साथ लेकर चले गए। इस मामले में पुलिस टीम ने शुक्रवार को नई बस्ती, क्लेमेनटाउन निवासी रणदीप सिंह और हरभजवाला निवासी नंदकिशोर काला को नेहरू कालोनी स्थित फव्वारा चौक से गिरफ्तार किया था। आरोपितों से पूछताछ के बाद शनिवार को पोस्ट आफिस रोड क्लेमेनटाउन निवासी वीर सेन व टर्नर रोड निवासी सन्नी उर्फ सारिक को गिरफ्तार कर लिया।