Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 5 Feb 2022 4:24 pm IST


मतदान कर बनें लोकतंत्र के प्रहरी: राज्यपाल


राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह ने कहा कि लोकतंत्र के महापर्व का प्रहरी बनने के लिए सभी को मतदान अवश्य रूप से करना चाहिए। लोकतंत्र में मतदान से बड़ा कोई दान नहीं होता है। इसलिए आने वाली 14 फरवरी को हर हाल में सभी मतदाता पोलिंग बूथों पर जाकर वोट जरूर करें। डामकोठी पर पत्रकार वार्ता में राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखंड की सेवा करने का जो सौभाग्य उन्हें मिला है, उसके लिए वह गौरव महसूस करते हैं। उत्तराखंड के प्रत्येक नागरिक का विकास करने के लिए योजनाएं तैयार कर रहे हैं, जो जल्द ही धरातल पर उतरेंगी। राज्यपाल ने कहा कि नई सरकार के गठन के लिए सभी भागीदारी बने। उन्होंने कहा कि जाति, पंथ से ऊपर उठकर अपना वोट दें। इससे पूर्व राज्यपाल ने अधिकारियों और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की बैठक में कहा कि कोरोना काल में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने बेहतर कार्य किया है।