Read in App

Rashmi Panwar
• Mon, 8 Mar 2021 12:52 pm IST


असंतोष थामने को उत्तराखंड में नेतृत्व परिवर्तन की तैयारी!


देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत अचानक सभी कार्यक्रम रद्द कर दिल्ली राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलने पहुंचे। दो दिन से प्रदेश भाजपा में मचे सियासी घमासान के बाद मुख्यमंत्री की दिल्ली दरबार में हाजिरी बड़े सियासी फेरबदल का संकेत दे रही है। पर्य़वेक्षक रमन सिंह की रिपोर्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष को मिलने के बाद मुख्यमंत्री को तलब किया जाना स्पष्ट कर रहा है कि असंतोष की स्थिति नियंत्रण में नही है। ऐसे में केंद्र के पास सीमित विकल्प हैं। मंत्रिमंडल विस्तार कर असंतोष थामना या फिर नेतृत्व परिवर्तन कर किसी नए चेहरे को प्रदेश की कमान सौंपी जाएगी। नए चेहरे के तौर पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, सांसद अनिल बलूनी जैसे नामों पर भी केंद्रीय नेतृत्व मंथन कर रहा है।