Read in App


• Wed, 27 Jan 2021 10:47 am IST


जानिए प्रदेश में कैसा रहेगा आज का मौसम


प्रदेश में लगातार शीतलहर से एक बार फिर मैदानी इलाकों में कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है।मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार आज प्रदेश के मैदानी जनपदों में घना कोहरा छाने की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार आज प्रदेश के मैदानी जनपदों जैसे हरिद्वार और उधमसिंह जनपद के कुछ हिस्सों में सुबह और शाम के वक्त मध्यम से घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।ऐसे में लोगों को एहतियात बरतने की जरूरत है।