Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 29 Nov 2021 11:32 am IST

अपराध

हरिद्वार में मध्य प्रदेश की विधवा से दुष्कर्म


हरिद्वार: फेसबुक पर दोस्ती के बाद मध्य प्रदेश की एक विधवा को हरिद्वार बुलाकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने देवबंद सहारनपुर निवासी आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, नरसिंहगढ़ मध्य प्रदेश निवासी महिला ने शिकायत देकर बताया कि वर्ष 2020 में फेसुबक पर उसकी दोस्ती सहारनपुर के देवबंद कस्बा निवासी संदीप गिरि से हुई थी। आरोपित ने खुद को अविवाहित बताते हुए पहले फेसबुक मैसेंजर पर और उसके बाद मोबाइल काल पर बात शुरू की।  शहर कोतवाल राकेंद्र कठैत ने बताया कि आरोपित संदीप निवासी देवबंद, सहारनपुर उत्तर प्रदेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।