Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 1 Feb 2022 11:43 am IST


बंदर बना तीन माह की मासूम की हत्यारा


चम्पावत: बंदर ने तीन माह के मासूम की जान ले ली। मंगलवार सुबह टनकपुर के वार्ड-8 में एक बच्चे को बंदर उठा ले गया। बंदर बच्चे को पानी से भरी बाल्टी में डालकर भाग गया। बच्चे को गायब देख परिजनो में हड़कंप मचा। तकरीबन 15 मिनट तक खोजबीन के बावजूद बच्चे को बाथरूम में पानी से भरी बाल्टी में पाया गया। आनन फानन में परिजन बच्चे को उप जिला अस्पताल ले गये। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया। परिजनों में शोक की लहर है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बंदरों का आतंक काफी बढ़ गया है। कहा प्रशासन की बंदरो के प्रति हो रही लापरवाही के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।