Read in App


• Mon, 4 Mar 2024 5:29 pm IST


पुष्प प्रदर्शनी की तीन श्रेणियों में चंपावत को मिला पहला स्थान


चंपावत। राजधानी देहरादून के राज भवन में आयोजित बसंतोत्सव पुष्प प्रदर्शनी में चंपावत जिले ने तीन श्रेणियों में प्रथम स्थान हासिल किया है। प्रदर्शनी में प्रदेश के साथ ही अन्य प्रदेशों से भी फूलों के काश्तकार भी हिस्सा लेते हैं।प्रदर्शनी में चंपावत जिले से 20 पुष्प उत्पादों सहित जिला उद्यान अधिकारी टीएन पांडे, सहायक विकास अधिकारी उद्यान आशीष रंजन खर्कवाल और प्रदीप पचौरी की ओर से प्रतिभाग किया गया। बसंतोत्सव में चंपावत जिले से एपिस सेरामा हिमालय हनी, वाइल्ड फॉरेस्ट हनी और मनो फ्लोरल हनी तीन श्रेणियों में प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यक्रम में स्टॉलों का निरीक्षण किया। उन्होंने चंपावत जिले में उत्पादित शहद का स्वाद लिया और शहद की प्रशंसा की।