गदरपुर के गौरव ने नेशनल यूथ गेम्स में रेसलिंग के अंडर.19 में स्वर्ण पदक जीता है। उनके पिता सुखदेव सिंह किसान हैं। स्वर्ण पदक लेकर लौटे गौरव को वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेंद्र पाल सिंह ने शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। इस दौरान गांव के ग्राम प्रधान गुरविंदर सिंह विर्क भी मौजूद थे।