Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 29 Apr 2022 6:22 pm IST

राजनीति

माहरा का विपक्ष पर वार , बोले - "मनमानी कर रही भाजपा सरकार"


उत्तरकाशी:   प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार यमुना घाटी भ्रमण पर पुरोला पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा का कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं व गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। लोक निर्माण के अतिथि गृह में कार्यकर्ताओं के साथ भेंटवार्ता कर उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि एक मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाते हुए जनमुद्दों को उठाने का काम करेंगे। माहरा ने कहा कि भाजपा सरकार मनमानी कर रही है। महंगाई को रोकने की दिशा में इस सरकार ने अभी तक ठोस कदम नहीं उठाए हैं, जिससे आम आदमी परेशान है। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा शुरू होने जा रही है,लेकिन सरकार सड़कों की स्थिति अब तक नहीं सुधरी है। यमुनोत्री हाईवे कई जगहों पर खराब स्थिति में है, जिससे यात्रियों को दिक्कतें उठानी पड़ेंगी।