Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 25 Nov 2021 5:56 pm IST

जन-समस्या

शाकाहार से स्वस्थ्य रहेगा शरीर


पिथौरागढ़। विश्व मांस रहित दिवस पर निखिलेश्वर चिलड्रन एकेडमी में गोष्ठी हुई। इस दौरान छात्रों को मांसाहार के दुष्प्रभाव बताए गए। डॉ. तारा सिंह ने कहा मांसाहार के लिए अबोध जीवों की हत्या करना गलत है। मांसाहार हमारी संस्कृति के खिलाफ है। शाकाहार से शरीर स्वस्थ्य रहता है। सभी को शाकाहार अपनाना चाहिए। शिक्षक संजय पोखरिया ने कहा पशु-पक्षियों का संरक्षण पर्यावरण व मानव हित के लिए जरूरी है। मांसाहार के लिए उन्हें मौत के घाट उतारना सही नहीं है। इस मौके पर मुन्नी विष्ट, पीसी कलोनी सहित कई छात्र व शिक्षक शामिल रहे।