Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 29 Oct 2021 7:24 pm IST


एलईडी लाइटें खराब, नाराज पार्षदों ने नगर निगम में काटा हंगामा


नगर निगम के वार्डों में खराब एलईडी लाइटें ठीक नहीं होने और नई लाइटें नहीं लग पाने से नाराज पार्षदों ने शुक्रवार को फिर से निगम में हंगामा काटा। आक्रोशित पार्षदों ने नगर आयुक्त से दो टूक कहा कि निजी कंपनी से काम वापस लेकर नगर निगम के कर्मचारियों को सौंपे। उन्होंने कंपनी के अधिकारियों को जमकर खरी खोटी सुनाई