Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 28 Jul 2021 4:06 pm IST


केदारधाम में अधिकारियों का तीर्थ पुरोहितों ने किया विरोध


केदारनाथ धाम में भूमि को नापने के लिए आये अधिकारी-कर्मचारियों को तीर्थ पुरोहितों के विरोध का सामना करना पड़ा। इस दौरान तीर्थ पुरोहितों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। तीर्थ पुरोहितों ने कहा कि सरकार देवस्थानम बोर्ड के जरिये जबरन धाम में कार्य कर रही है। तीर्थ पुरोहितों की भूमि पर कब्जा किया जा रहा है, और बिना उन्हें पूछे उनकी भूमि पर निर्माण किया जा रहा है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।