भोजपुरी सुपरस्टार अरविंद अकेला इंडस्ट्री के हाईपेड़ एक्टर्स में शुमार हैं। अरविंद ने भोजपुरी सिनेमा को कई हिट फिल्में दी हैं। अरविंद इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'राज' को लेकर सुर्ख़ियों में हैं। फैंस भी उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब फिल्म 'राज' का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है।
इस फिल्म का निर्देशन लाल बाबू पंडित ने किया हैं। वहीं हर फिल्म में मजाकिया अंदाज में दिखने वाले अरविंद फिल्म के पोस्टर में काफी गंभीर नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में अरविंद अकेला कल्लू लीड रोल में हैं। वहीं, उनके अपोजिट फिल्म में पूजा गांगुली और माही श्रीवास्तव अहम भूमिका में नजर आएंगी। बता दें कि फिल्म के निर्माता रौशन सिंह, सह निर्माता शर्मिला आर सिंह हैं। हॉरर फिल्म 'राज 'में अरविंद अकेला कल्लू, पूजा गांगुली और माही श्रीवास्तव के अलावा अनूप अरोड़ा, विद्या सिंह, बीना पांडेय, रिंकू भारती, सोनू पांडेय और संजय वर्मा अहम किरदार निभाते नजर आएंगे।