Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 21 Oct 2022 6:00 pm IST

राजनीति

दिवाली से पहले AAP सरकार का बड़ा फैसला, पढ़कर खुश हो जाएंगे सभी कर्मचारी


चंडीगढ़: पंजाब की भगवंत मान सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को बड़ा दिवाली गिफ्ट दिया है। कैबिनेट की बैठक में सरकार ने पुरानी पेंशन स्कीम को बहाल करने का फैसला लिया है, जिससे लाखों कर्मचारियों को सीधा फायदा मिलेगा। पुरानी पेंशन स्‍कीम बहाल करने के साथ ही भगवंत मान सरकार ने कर्मचारियों के DA में छह फीसदी बढ़ोतरी को भी मंजूरी दे दी है।

पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को कैबिनेट की बैठक में अपने कर्मचारियों के लिए ऐतिहासिक निर्णय लिया है। आप सरकार पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने जा रही है। उन्होंने कहा, इस फैसले को कैबिनेट ने सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। हम अपने कर्मचारियों के साथ खड़े हैं और हमने जनता से जो वादा किया, उसे पूरा किया है।

हम जो कहते हैं, वो करते हैं: सीएम भगवंत मान

सीएम भगवंत मान ने कहा कि कैबिनेट बैठक में सरकारी कर्मचारियों के डीए में भी छह फीसदी बढ़ोतरी का फैसला लिया गया है। यह कर्मचारियों के लिए दिवाली का तोहफा है। उन्‍होंने कहा कि इस फैसले से पंजाब के लाखों कर्मचारियों को फायदा होगा। हम जो कहते हैं, वो करते हैं।

वहीं, आप संजोयक व दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमने पंजाब से वादा किया था कि पंजाब में पुरानी पेंशन स्कीम को लागू करेंगे। भगवंत मान ने आज ये वादा पूरा किया है। केजरीवाल ने कहा कि पंजाब के सभी कर्मचारियों को बधाई। नई पेंशन स्कीम नाइंसाफी है। पूरे देश में फिर से OPS लागू होनी चाहिए।