Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 14 Sep 2022 11:04 am IST


अगर आप भी वेट लॉस जर्नी पर निकले हैं तो ब्रेकफास्ट में इन 3 चीजों को करें अवॉयड


सुबह का नाश्ता दिन की सबसे पहली मील होती है। ऐसे में ये टेस्टी होने के साथ ही हेल्दी होना चाहिए। वेट लॉस के दैरान कुछ लोग सुबह के नाश्ते को लेकर काफी कंफ्यूज होते हैं और इसी कंफ्यूजन में कुछ गलत भी खा लेते हैं। अगर आप वेट लॉस जर्नी पर हैं तो आपको कुछ हल्दी ऑप्शन को चुनना चाहिए। इसी के साथ कुछ चीजों से परहेज करना चाहिए। यहां देखें वेट लॉस के दौरान किन चीजों को खाने से बचें-

1) कुकीज और केक- मैदा या  प्रोसेस्ड आटे से बने कुकीज और केक खराब क्वालिटी वाले कार्बोहाइड्रेट से भरे होते हैं। इनमें फाइबर सामग्री होती है और इनमें काफी कम पोषक तत्व होते हैं। इसके अलावा इसमें मौजूद शक्कर भी एक और कारण है कि आपको इसे खाने से बचना चाहिए। 

2) सफेद ब्रेड- सफेद ब्रेड को छोड़ दें और इसके बजाय साबुत अनाज या मल्टी ग्रेन ब्रेड चुनें। सफेद ब्रेड रिफाइंड से बनी होती हैं और सिंपल कार्बोहाइड्रेट से भरे होते हैं जो जल्दी पच जाते हैं और अचानक ब्लड शुगर भी बढ़ सकता है जो आपके मेटाबॉलिज्म में बाधा डाल सकते हैं। जिसकी वजह से आपको जल्द ही भूख लग सकती है। 

3) फ्लेवर योगर्ट - अच्छी गुणवत्ता, घर का बना दही कैल्शियम, प्रोटीन और आंत-स्वस्थ प्रोबायोटिक्स से भरा हुआ होता है, जो न केवल वजन घटाने के लिए बल्कि फुल हेल्थ के लिए भी अच्छा है। लेकिन जब इसे आर्टिफिशियल फ्लेवर और मिठास के साथ मिलाया जाता है, तो यह ज्यादा नुकसान कर सकते हैं। इसमें मौजूद एक्सट्रा शक्कर आपके कैलोरी काउंट को बढ़ा सकती है। पैकेज्ड फ्लेवर वाले दही को खाने से बचें।