Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 6 Oct 2022 8:01 pm IST

राजनीति

“भैया बाबूजी को बचा लीजिए”... अखिलेश को देखकर रोने लगा सपा कार्यकर्ता


लखनऊ: समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की तबीयत में सुधार नहीं हो रहा है। छह दिन से उनकी हालत क्रिटिकल है और वह वेंटिलेटर पर हैं। गुरुवार दोपहर को मेदांता अस्पताल ने उनका चौथा हेल्थ बुलेटिन जारी किया। इसमें बताया गया कि मुलायम सिंह यादव की हालत अभी भी क्रिटिकल है। उनको लाइफ सेंविग्स ड्रग्स दी जा रही है। इससे पूर्व जेडीयू के सुप्रीमो शरद यादव मुलायम का हालचात लेने मेदांता हॉस्पिटल पहुंचे। यहां उन्होंने अखिलेश से मुलाकात की और उनसे मुलायम का हालचाल जाना।


रविवार से ही अखिलेश यादव, पत्‍नी डिंपल यादव और चाचा शिवपाल सिंह यादव दिल्ली में हैं। आज एक सपा कार्यकर्ता मुलायम सिंह का हालचाल लेने के लिए मेदांता पहुंचा। अचानक अखिलेश यादव को आता देखकर वह फफक-फफककर रोने लगा और कहा- "भैया बाबूजी को बचा लीजिए"। इसके बाद सपा सुप्रीमो ने कार्यकर्ता को ढ़ाढस बंधाया।