Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 16 Jul 2022 4:28 pm IST


उत्साह के साथ मनाया गया हरेला पर्व, जगह-जगह रोपे गए पौधे


सीमांत में हरेला पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। लोगों ने घरों में पांच अनाजों से उगाए गए हरेले से अपने ईष्ट देव व आराध्य देवी की पूजा-अर्चना की। इसके बाद इस हरेले से सिर पूजन कर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। वहीं हरेले पर जिले भर में पौधरोपण हुआ। महिला समूहों के साथ ही सरकारी कर्मचारियों व विभिन्न संगठन के लोगों ने जगह-जगह पौधरोपण कर लोगों को इसके लिए प्रेरित किया।