Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 3 Jan 2022 6:00 pm IST


पर्यटको के लिए खुला फाटो जोन


फाटो जोन तराई पश्चिमी वन प्रभाग का पहला जोन है। फाटो जोन को पर्यटकों के लिए खोलने की तैयारी लंबे समय से चल रही थी। पहले एक नवंबर को पर्यटन जोन खुलना था। बाद में 12 दिसंबर को प्रस्तावित था। इसके बाद 30 दिसंबर को पीएम मोदी के हाथों होना था लेकिन किसी वजह से नहीं हुआ। वन विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने फीता काटकर नए जोन का शुभारंभ किया। विधायक ने कहा कि फाटो जोन से मालधन और रामनगर के लोगों को रोजगार मिलेगा। डीएफओ बीएस शाही ने कहा कि फाटो जोन पर्यटकों को काफी पसंद आएगा। रेंजर राजकुमार ने कहा कि पर्यटकों को हाथी, सांभर, चीतल और बाघ की आवाज सुनाई दी। सफारी के दौरान पर्यटकों को दिशा निर्देशों का पालन करना होगा। कार्यक्रम में कार्बेट पार्क के वार्डन आरके तिवारी, मंडी समिति अध्यक्ष राकेश नैनवाल, विधायक प्रतिनिधि मदन जोशी, जिला पंचायत सदस्य नरेंद्र चौहान, इंदर रावत, कमल किशोर, हरीश दफौटी मौजूद रहे।