Read in App


• Mon, 8 Mar 2021 4:36 pm IST


बस्ती तक पहुंची जंगल की आग में जली फोर व्हीलर वर्कशॉप


चमोली- उत्तराखंड के कर्णप्रयाग के जंगलों में लगी आग शनिवार रात को बस्ती तक पहुंच गई जिससे एक फोर व्हीलर वर्कशॉप जल गया। फायर ब्रिगेड, पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। गनीमत रही आग बुझ गई नहीं तो यह अन्य घरों तक भी पहुंच जाती।