Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 25 Jan 2022 5:00 pm IST


अलग-अलग एक्सेसरीज की मदद से हो जाएं तिरंगे के रंग में सराबोर


गणतंत्र दिवस के मौके पर सभी देशभक्ति की भावना में डुबे रहते हैं। ऐसे में 26 जनवरी को मनाने के लिए आप भी कपड़ों से लेकर एक्सेसरीज के माध्यम से राष्ट्रीय पर्व को मनाएं। चलिए जानें किस तरह से आप अलग-अलग एक्सेसरीज की मदद से इस खास दिन को सेलिब्रेट कर सकते हैं- 

चूड़ी- 26 जनवरी को सेलिब्रेट करना चाहती हैं तो कपड़ों के साथ ही तिरंगे रंग की चूडि़यां भी पहन सकती हैं। हरे, केसरिया और सफेद रंग की चूड़ी के साथ आप बेहद खूबसूरत लगेंगी। वहीं ये अंदाज आपको देशभक्ति के रंग में रंगा हुआ भी नजर आएगा।

आंखों का मेकअप- देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत हैं तो इस रिपब्लिक डे पर आई शैडो को तिरंगे के रंग से मैच कराएं। हरे, सफेद और ऑरेंज कलर के आई शैडो आपको खूबसूरत दिखाने के साथ ही ट्रेंडी लुक भी देंगे।

ईयररिंग्स- वैसे रिपब्लिक डे के आसपास आपको बाजार में तिरंगा रंग में रंगी ईयररिंग्स भी मिल जाएंगी। जिन्हें पहन आप जितनी खूबसूरत लगेंगी। वहीं आपका लुक पूरी तरह से 26 जनवरी के अनुकूल दिखेगा। तो इस बार नेशनल पर्व पर खुद को तिरंगे के रंग में रंगा हुआ दिखाने के लिए आप भी मेकअप और एक्सेसरीज का चुनाव कर सकती हैं।