Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 15 Aug 2021 9:22 am IST


कांग्रेसियों ने वीरांगनाओं को घर जाकर किया सम्मानित


कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की वीरांगनाओं अंजलि देवी, राजू देवी, नंदी देवी, शिव कुमारी देवी, नंदी देवी, प्रेमपति देवी को उनके घरों पर जाकर शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। कांग्रेस प्रदेश सचिव विनोद कोरंगा और ब्लॉक अध्यक्ष गुड्डू तिवारी ने कार्यकर्ताओं के साथ इंदरपुर, देवरिया, कनकपुर, आनंदपुर के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के घर जाकर वीरांगनाओं को सम्मानित किया। पूर्व कैबिनेट मंत्री तिलकराज बेहड़ ने बताया कि राष्ट्रीय पर्व पर वीरांगनाओं और परिजनों को सम्मानित किया जाएगा। वहां पर नगर पालिका अध्यक्ष दर्शन कोली, नारायण कोरंगा, चंदन पांडे, आशा वर्मा, दीवान सिंह, राजा भंडारी, राजकुमार पांडे, नंदा बल्लभ पाठक आदि मौजूद रहे।