Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 7 Dec 2022 5:30 am IST

मनोरंजन

दुबई में वेकेशन मना रहीं प्रियंका चोपड़ा ने पिंक ड्रेस में लूटी महफ़िल, पति निक ने कमेंट कर की तारीफ


बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर तय कर चुकी एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपनी फिल्मों और फैशन सेंस को लेकर अक्सर  चर्चा में रहती हैं। प्रियंका हाल ही में रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में नजर आई थीं। इसके बाद वह दुबई में वेकेशन मनाने पहुंच गईं, जहां से उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें साझा की थीं।
प्रियंका की इन तस्वीरों पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। गुलाबी ड्रेस में प्रियंका बेहद खूबसूरत लग रही हैं।  एक्ट्रेस ने दुबई के एक बड़े इवेंट में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने गहरे गुलाबी रंग के गाउन के साथ ही मैचिंग श्रग कैरी किया था। पिंक गाउन में एक्ट्रेस इतनी अच्छी लग रही थीं कि वह इवेंट में आकर्षण का केंद्र बन गईं। दरअसल इस इवेंट में प्रियंका ने दुबई में एक ब्रांड के एंबेसडर के रूप में शिरकत की थी। प्रियंका ने दुबई के इस शानदार इवेंट की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया। उनकी इन फोटोज पर फैंस के अलावा उनके पति निक ने भी कमेंट किया है। निक ने कमेंट बॉक्स में 'हॉटी' लिख पर प्रियंका की तारीफ़ की है।