Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 5 Oct 2021 7:20 pm IST

राजनीति

प्रियंका की गिरफ्तारी को लेकर कॉन्ग्रेस के नेता मौन उपवास पर


लखीमपुर खीरी जाते वक्त कांग्रेस महासचिव प्रिंयका गांधी को रोकने और अभद्रता के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता देहरादून में मौन उपवास पर बैठ गए। कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में राजपुर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय में पूर्व पीएम राजीव गांधी की प्रतिमा के आगे बैठे हैं। मौन उपवास पर जाने से पहले गोदियाल ने केंद्र और यूपी सरकार पर तीखा हमला बोला। कहा कि भाजपा सत्ता के अहंकार में डूबी है। लोकतंत्र की रक्षा के लिये आवाज उठाने पर विपक्ष का उत्पीड़न किया जा रहा है। कांग्रेस जनता के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगी।