Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 10 Aug 2021 4:19 pm IST


घर पे बनाये सॉफ्ट ब्रेड पुडिंग


आज आपके लिए बहुत ही स्पेशल रेसिपी लेकर आये हैं। ब्रेड पुडिंग देखने में केक जैसा ही दिखता है लेकिन ये बहुत सॉफ्ट होता है। हमें ब्रेड पुडिंग बनानी है तो हम पानी के अंदर पकाते है। इसे बनाना बहुत ही आसान होता है। तो चलिए जानते हैं की ब्रेड पुडिंग कैसे बनाते है- 

सामग्री- 
ब्रेड 10 पीस ,अंडा 2, बटर 2 चम्मच,दूध 2 कप, चीनी पाउडर 1 कप, वनीला एक्सेस 1 चम्मच, इलाइची पाउडर 1/4 चम्मच,चीनी 5 चम्मच,पानी 1 लीटर

ब्रेड के साइड वाले पार्ट को काटकर हटा दे और मिक्सी जार में पीसकर चुरा बना ले। अब एक बड़े कटोरे में अंडे को ले और उसे अच्छे से फेट ले। उसमे चीनी पाउडर, दूध और ब्रेड चुरे को डालकर अच्छे से मिला दे। फिर उसमे इलाइची पाउडर डाल दे। अब किसी पतीले या पैन में 5 चम्मच चीनी को 2 चम्मच पानी डाल दे और उसे धीमी आंच पे पकाये। जब चासनी पककर ऐसा हो जाये तो गैस को बंद कर दे और उसे केक वाले कंटेनर में डालकर चारो तरफ फैला दे। फिर उसमे ब्रेड वाले बटेर को डाल दे और उसे फॉल पेपर से बंद कर दे और इसके बीच में चाकू से छेद कर दे। अब गैस पे कुकर रखकर उसमे 1 लीटर पानी डाल कर उसे गरम करे और फिर उसमे स्टैंड रख दे। स्टैंड के ऊपर कंटेनर को रख दे। फिर उसमे ढककर 35.40 मिनट तक पकाये। उसे किसी प्लेट पे निकाल ले जैसे केक को निकालते है  और हमारी ब्रेड पुडिंग बनकर तैयार है।