Read in App


• Sun, 28 Mar 2021 9:33 am IST


भाजपा विधायक सुरेश राठौर बनेंगे निरंजनी अखाड़े के महामण्डलेश्वर


संतों की बैठक में लिया गया महत्वपूर्ण निर्णय
हरिद्वार। पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के संतों ने सर्वसम्मति से रविदास समाज से जुड़े भाजपा विधायक सुरेश राठौर को महामंडलेश्वर बनाने का प्रस्ताव पारित किया गया। वही पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी में बैठक करके इस संबंध में प्रस्ताव पारित किया गया कि रविदासाचार्य सुरेश राठौर को पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी का महामण्डलेश्वर बनाया जाएगा। सुरेश राठौड़ भाजपा के टिकट पर 2017 में ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए थे ।12 अप्रैल के स्नान से पूर्व इसकी प्रक्रिया पूर्ण कर दी जाएगी। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरी महाराज ने बताया कि 12 अप्रैल के शाही स्नान से पूर्व सुरेश राठौर का पट्टाभिषेक कर पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी का महामंडलेश्वर बना दिया जाएगा। महामण्डलेश्वर बनने के बाद सुरेश राठौर 12 अप्रैल को होने वाले शाही स्नान में अखाड़े के साथ स्नान करेंगे।
निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि सुरेश राठौर ने रविदास समाज को आगे बढ़ाने के लिए बहुत कार्य किया है। रविदासाचार्य सुरेश राठौर एक विद्वान व्यक्ति हैं। संत रविदास की कथा कर वह लोगों को धर्म के प्रति जागरूक करने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं।  इस अवसर पर निरंजनी अखाड़ के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी, श्रीमहंत दिनेश गिरी, श्रीमहंत ओमकार गिरी, श्रीमहंत राधे गिरी, श्रीमहंत नरेश गिरी, श्रीमहंत मनीष भारती, श्रीमहंत शिव वन, श्रीमहंत केशव पुरी, दिगंबर सुखदेव गिरी, दिगंबर बलवीर पुरी, दिगंबर राजगिरी, दिगंबर राधे श्याम पुरी, दिगंबर राकेश गिरी आदि संत मौजूद रहे।