बागेश्वर: राष्ट्रीय विज्ञान दिवस सप्ताह पर प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जिसमें नीरज, नरेंद्र, कृष्णा और ललित अव्वल रहे। उन्हें आकर्षक पुरस्कार और प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। उत्तराखंड विज्ञान शिक्षा एवं अनुसांधान केंद्र राष्ट्रीय विज्ञान दिवस से पूर्व कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। मालूम हो 28 फरवरी यानी आज राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जायेगा। विक्टर मोहन जोशी राइंका परिसर पर आयोजित विज्ञान निबंध में नीरज मेहता प्रथम, निखिल कुमार द्वितीय, विवेक सिंह मेहता तृतीय स्थान पर रहे। विज्ञान कविता में नरेंद्र सिंह असवाल, महेंद्र सिंह खड़ाई, कमल किशोर भट्ट, पोस्टर में कृष्णा भट्ट, दीक्षित पांडे, जय सिंह मलड़ा और स्लोगन में ललित सिंह गढ़िया, पवन पांडे, जगदीश चंद्र कांडपाल क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे। जिला विज्ञान समन्वयक दीप चंद्र जोशी ने कहा राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर छात्र-छात्राओं की यह प्रतियोगिता बेहतर जीवन के लिए विज्ञान शिक्षा विषय पर आयोजित की जाएगी। जिसमें विजेता प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र और पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।