बागेश्वर। वर्षा के बाद भी भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। पहाड़ियों पर तेज धूप पड़ते ही वह दरकने लगी हैं। वहीं, मौसम विभाग के अनुसार फिर वर्षा होने की संभावना है। ऐसे में लोग दहशत में हैं। ग्रामीणों ने कहा कि उनकी सुध कोई नहीं ले रहा है। दोफाड़ क्षेत्र के नाघर गांव के नीचे भूस्खलन हो रहा है। जिससे ग्रामीणों की रात की नींद हराम हो गई है।उधर, कपकोट क्षेत्र के कुंवारी में भूस्खलन का सिलसिला जारी है। पत्थर और मलबा शंभू नदी की तरफ जमा हो रहा है। जिला आपदा अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि राजस्व पुलिस को जिलाधिकारी ने दिशा-निर्देश दिए हैं। राजस्व विभाग नुकसान का आकलन कर रहा है।