बागेश्वर : सेवा विस्तार की मांग के लिए आंदोलनरत कोविड उपनल कर्मचारियों ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा को ज्ञापन दिया। कर्मचारियों ने 31 मार्च को सेवा से हटाए गए 113 कर्मचारियों को प्रोत्साहन के साथ-साथ 90 दिन का मानदेय देने की भी मांग की। उपनल कर्मचारियों ने कैबिनेट मंत्री को दिए ज्ञापन में कहा कि कोविड काल में स्वास्थ्य विभाग ने एनएचएम के तहत उपनल कर्मचारियों को फार्मासिस्ट, लैब तकनीशियन, स्टाफ नर्स, एक्सरे तकनीशियन, डाटा इंट्री ऑपरेटर, वार्ड ब्वाय, एंबुलेंस चालक, धोबी, पर्यावरण मित्र आदि पदों पर नियुक्ति दी थी। दो साल बाद कर्मचारियों की सेवा समाप्त कर दी गई। कहा कि कर्मचारियों को एक साल से प्रोत्साहन राशि भी नहीं दी गई। कर्मचारियों ने कैबिनेट मंत्री से अपने स्तर पर उनकी समस्याओं का निदान करवाने की मांग की। तीन महीने से बेरोजगार बैठे कर्मचारियों को जल्द सेवा विस्तार का लाभ देेने की मांग की।