Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 19 Feb 2023 4:52 pm IST


पारंपरिक खेती से नहीं हो रहा था मुनाफा, तो योगेंद्र ने शुरू की कश्मीरी एप्पल बेर की खेती, अब होती है लाखों में कमाई


उत्तर प्रदेश के अधिकतर किसान परंपरागत खेती करते हैं जिससे उन्हें ज्यादा मुनाफा नहीं हो पाता है। यही वजह है कि बहुत से किसानों का खेती के तरफ से मोह भंग होने लगा है।  खेती से मुंह मोड़ रहे किसानों के लिए मिर्जापुर जनपद से एक बड़ी खुशखबरी है। जिले के कुछ किसान कश्मीरी एप्पल बेर की खेती से लाखों रुपए की कमाई हो रही हैं। इस कड़ी में आज  हम आपको बताएंगे सीखड़ ब्लॉक के किसान योगेंद्र सिंह के बारे में। दरअसल, योगेंद्र सिंह ने अपने खेत में उन्नत किस्म के बेर लगाए हैं जिससे उन्हें अच्छी खासी कमाई हो रही है।
योगेंद्र सिंह मिर्जापुर जनपद में सीखड़ ब्लॉक के खानपुर गांव के रहने वाले हैं। पहले वे पारंपरिक खेती करते थे, लेकिन इससे  उन्हें अधिक आमदनी नहीं होती है जिससे वे  काफी परेशान होते थे। ऐसे में उनके मन में वैकल्पिक खेती का विचार आया।  इसके बाद उन्होंने उद्यान विभाग से   कश्मीरी एप्पल बेर की खेती के बारे में जानकारी हासिल की और फिर कोलकाता से उन्नत किस्म की बेर के पौधे लाकर अपने खेतों में लगाए।
किसान योगेंद्र सिंह बताते हैं कि वे पिछले दो साल से कश्मीरी एप्पल बेर की खेती कर रहे हैं। इसकी मांग भी मार्केट में खूब है। बाजार में यह थोक में 50 रुपए किलो तक बिक जाता है। कश्मीरी एप्पल बेर दिखने में एकदम सेव की तरह होता है, बस साइज में उससे थोड़ा छोटा होता है। उन्होंने बताया कि एप्पल बेर की खेती में लागत काफी कम आती है, एक एकड़ की खेती में लगभग 25 हजार रुपए तक खर्च होता है। वहीं अगर पैदावार ठीक हो गई तो वर्ष में तीन लाख से  अधिक का मुनाफा हो जाता है। उन्होंने बताया कि ऐसे किसान जिनके पास कम जमीन है, वे भी अच्छी आमदनी के लिए बेर की खेती कर सकते हैं।