Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 2 Mar 2023 4:30 am IST

मनोरंजन

आखिर क्यों नहीं चढ़ा अनुष्का और प्रभास का प्यार परवान, यहां जानें वजह


हिंदी सिनेमा में बाहुबली यानी प्रभास का नाम अक्सर उनकी अपकमिंग फिल्म 'आदिपुरुष' की एक्ट्रेस कृति सेनन के साथ जोड़ा जाता रहा है। दोनों के रोमांस, सगाई और शादी की खबरें भी कई बार मीडिया की सुर्खियां बनी। प्रभास के फैन देश भर में फैले हैं। वे उनसे अक्सर सवाल करते हैं कि आखिर वह शादी किससे करेंगे। बता दें कि प्रभास 43 बरस के हो चुके हैं, लेकिन अभी तक शादी नहीं की है। एक समय था जब प्रभास का नाम तेलुगु स्टार अनुष्का शेट्टी से जुड़ा था। दोनों रिलेशनशिप में थे और ये साउथ की सबसे चर्चित जोड़ियों में शुमार है। 

खबरों के मुताबिक, अपनी फिल्म 'बिल्ला' के सेट पर प्यार में पड़ने वाले प्रभास और अनुष्का एक कमिटेड रिलेशनशिप में थे और लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करते रहे। दोनों के शादी करने की खबरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती थी। हालांकि कई इंटरव्यू में दोनों स्टार्स ने इस खबर का खंडन किया और कहा कि वे सिर्फ अच्छे दोस्त हैं, लेकिन रोमांस की खबरों के बीच एक सीनियर हीरो के साथ अनुष्का के कथित अफेयर की बातें सामने आने के बाद दोनों में किसी वजह से मतभेद हो गया। इसके बाद प्रभास ने अनुष्का से दूरी बनानी शुरू कर दी। कई खबरों में ये भी कह गया कि प्रभास की मां ने अनुष्का के लिए अपने बेटे को मंजूरी नहीं दी। यही वजह है कि दोनों की शादी नहीं हो सकी। वहीं अब सिर्फ प्रभास की उम्र नहीं हुई है बल्कि अनुष्का शेट्टी भी 41 बरस की हो चुकी हैं और सिंगल है।