Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 18 Oct 2021 2:03 pm IST

खेल

क्या एमएस धोनी की वाइफ साक्षी प्रेग्नेंट हैं?


चेन्नई की जीत दर्ज करने के बाद धोनी की पत्नी साक्षी और बेटी जीवा  की खुशी देखते ही बन रही थी। साक्षी खुशी से उछलने लगीं और अपने आसपास बैठे लोगों को गले लगाकर बधाई देने लगीं। इसके बाद साक्षी और धोनी को ग्राउंड में एक दूसरे के गले लगकर बधाई देते हुए देखा गया। जीवा भी पापा को बधाई देने में पीछे नहीं रहीं। साक्षी ने इस दौरान पीले रंग का ढीला ड्रेस पहना हुआ था जिसे देखकर सोशल मीडिया पर यह कयास लगाया जा रहा है कि वह प्रेग्नेंट हैं। फैंस का कहना है कि साक्षी 4 महीने की प्रेग्नेंट हैं और धोनी के घर अगले साल नया मेहमान आने वाला है। यानी जीवा को साल 2022 में भाई या बहन मिलने वाला है। हालांकि इसकी ऑफिशियल पुष्टि अभी नहीं हुई है।