Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 17 Jun 2022 1:03 pm IST

नेशनल

हरियाणा: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को मिली एक महीने की पैरोल


हरियाणा: आज गुरमीत राम रहीम को रोहतक की सुनारिया जेल से एक महीने के पैरोल मिल गई है। गुरमीत राम रहीम डेरा सच्चा सौदा का प्रमुख है। और रेप का दोषी होने के कारण जेल में बंद है।

दरअसल, गुरमीत राम रहीम पर बलात्कार का आरोप लगाया था। जिसके बाद 2017 में उसे दोषी करार देते हुए जेल में बंद किया गया था। उसके बाद से राम रहीम को हरियाणा के रोहतक जेल में रखा गया है। आज राम रहीम को पैरोल पर एक महीने के लिए छोड़ दिया गया है।

बता दें, रोहतक जेल के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि राम रहीम को फरवरी में तीन सप्ताह की छुट्टी दी गई थी।