Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 5 Oct 2021 12:39 pm IST


सीएम धामी बाबा केदार के दर पर


रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार सुबह केदारनाथ धाम पहुंचे। हेलीपैड पर देवस्थानम बोर्ड,  जिला प्रशासन‌ सहित तीर्थ पुरोहितों ने उनकी अगवानी की ।  बाबा केदार के दर्शन किये। उनकी ओर से मुख्य पुजारी बागेश लिंग ने रुद्राभिषेक का पाठ किया। देश एवं प्रदेश की खुशहाल की मंगलकामना की। देवस्थानम बोर्ड द्वारा उन्हें श्रीकेदारनाथ भगवान का प्रसाद एवं रूद्राक्ष माला भेंट की। धामी ने आदि गुरु शंकराचार्य जी के समाधि स्थल गये और वहां समाधि स्थल पुनर्निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। आदि गुरु शंकराचार्य जी की मूर्ति को‌ हेलीकॉप्टर से कुछ दिनों‌ पूर्व‌ श्री केदारनाथ धाम पहुंचाया गया है। मुख्यमंत्री ने संपूर्ण केदारनाथ धाम में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों का मौके पर अवलोकन भी किया।