Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 17 Aug 2022 4:00 pm IST

नेशनल

दिल्ली सीएम का सपना, भारत बने दुनिया में नंबर एक, बताया कैसे बनेंगा हर नागरिक अमीर...


दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्लीवासियों से आज अपना एक सपना साझा किया। उन्होंने कहा कि, उनकी जिंदगी का एक ही सपना है कि वह भारत को दुनिया का नंबर वन देश देखना चाहते हैं। 

दिल्ली सीएम ने कहा कि, भारत अमीर तब बनेगा, जब हर भारतवासी अमीर बनेगा। ऐसा तो नहीं हो सकता है कि, भारत अमीर देश बन गया और भारत के लोग गरीब रह गए। भारत को अमीर देश बनाने के लिए हर भारतवासी को अमीर बनाना पड़ेगा। 

केजरीवाल ने बताया कि, देश में लगभग 17 करोड़ बच्चे सरकारी स्कूलों में पढ़ते हैं। इनमें से कुछ चंद स्कूलों को छोड़ दें, जो अच्छे हैं, तो देशभर में अधिकतर सरकारी स्कूलों का बहुत बुरा हाल है। इन 17 करोड़ बच्चों का भविष्य अंधकार में है। पैसे न होने से वह बच्चों को सरकारी स्कूलों में भेजते हैं और वहां बच्चों की पढ़ाई नहीं है, तो यह बच्चे भी बड़े होकर गरीब ही रह जाएंगे। 

दिल्ली सीएम ने अन्य राज्य सरकारों को इशारों में सुझाव दिया कि, सरकारी स्कूलों को दिल्ली के जैसे बहुत शानदार बनाने से यह समस्या हल हो सकती है। अगर हम सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले अपने इन 17 करोड़ बच्चों को अच्छी शिक्षा देनी शुरू कर दें, तो भारत को अमीर देश बना सकते हैं।