Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 15 Oct 2021 6:24 pm IST

जन-समस्या

रीठागाड़ व धूराफाट क्षेत्र में आठ घंटे विद्युत आपूर्ति ठप


बागेश्वर: तहसील क्षेत्र में शनिवार को बिजली की लाइन में मरम्मत कार्य चलता रहा। इस कारण रीठागाड़ व धूराफाट क्षेत्र में आठ घंटे विद्युत आपूर्ति ठप रही। लोगों ने विजया दशमी के दिन विद्युत आपूर्ति ठप करने पर नाराजगी जताई है। विभाग से इस तरह के मौके पर बिजली देने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार को क्षेत्र में पोल बदलने और लॉपिंग कार्य के चलते कठपुडियाछीना से आपूर्ति ठप की गई। सुबह सवा दस बजे से आपूर्ति ठप रही। हरेला और विजया दशमी पर विद्युत आपूर्ति ठप करने पर लोगों ने कड़ी नाराजगी जताई है।