Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 27 Nov 2021 11:23 am IST

नेशनल

दुष्कर्म के बाद हत्या, जांच में जुटी पुलिस


मुंबई में एक लड़की के साथ दुष्कर्म कर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कुर्ला इलाके में स्थित एक खाली इमारत में लड़की से रेप के बाद उसकी हत्या कर शव छोड़ दिया गया। शव से बदबू आने के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की। फिलहाल मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस जल्द ही इस मामले का पर्दाफाश करने की तैयारी में जुटी है।