Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 30 Jul 2022 3:56 pm IST


टनकपुर-बनबसा में बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त


चंपावत : टनकपुर में शुक्रवार देर रात से हो रही बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। शहर से लेकर गांव तक जलभराव की समस्या से लोग परेशान हो गए हैं। शारदा नदी का जलस्तर भी लगातार बढ़ रहा है। इससे घाट किनारे बसे लोगों को पालिका ने सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।टनकपुर बनबसा में शनिवार को मूसलाधार बारिश दिनभर जारी रही। इससे कई जगहों में जलभराव की स्थित बन गई। नगर के विष्णुपुरी कॉलोनी, रोडवेज स्टेशन, पीलीभीत चुंगी, आमबाग, छीनीगोठ के अलावा मुख्य बाजार टनकपुर में दुकानों तक पानी भर गया। इससे स्कूली बच्चों को आने जाने में दिक्क्तों का सामना करना पड़ा। वहीं भारत-नेपाल सीमा से सटे भारतीय मूल के थपलियाखेड़ा गांव को जोड़ने वाला नाला भी उफान पर रहा। वार्ड मेंबर प्रीति महर ने बताया कि पूरा गांव जलमग्न हो गया है। बनबसा के कई जगहों पर भी बढ़ी मात्रा में पानी जमा हो गया है।