Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 16 Mar 2023 12:39 pm IST


उत्तराखंड को पड़ोसी राज्य से आगे देखना चाहते हैं पूर्व सीएम कोश्यारी ?


बागेश्वर/कपकोट : कुछ दिनों के प्रवास पर पैतृक गांव खेमिला पहुंचे महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मिलने के लिए जिलेभर से कार्यकर्ता पहुंच रहे हैं। कोश्यारी सभी लोगों से आत्मियता से मिल रहे हैं। इस दौरान कोश्यारी ने कहा कि उनका पूरा फोकस लोगों को फल, फूल, सब्जी, जड़ी बूटी, मसाले की खेती के लिए प्रेरित कर राज्य को हिमाचल से आगे पहुंचाने पर है।उन्होंने कहा यहां पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। लोगों को खाली बैठकर समय गंवाने से अच्छा मेहनतकश बनना होगा। इससे आर्थिक समृद्धि आएगी, पलायन पर भी अंकुश लगेगा। वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, पूर्व मंत्री बलवंत सिंह भौर्याल, पूर्व जिपं अध्यक्ष विक्रम शाही, ब्लॉक प्रमुख गोविंद सिंह दानू, भाजपा नेता सुरेश कांडपाल, पूर्व प्रधान गणेश उपाध्याय आदि ने नामतीचेटाबगड़ पहुंचकर पूर्व राज्यपाल कोश्यारी से मुलाकात की।