Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 21 Jul 2022 4:10 pm IST


गोपेश्वर में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन


कांग्रेस कार्यकर्ताओं का गुस्सा गुरुवार को गोपेश्वर की सड़कों पर फिर दिखा। नगर की सड़कों पर जुलूस प्रदर्शन कर कांग्रेसियों ने गोपेश्वर के बस स्टैंड तिराहे पर पार्टी के ब्लाक अध्यक्ष आनंद सिंह पंवार के नेतृत्व में प्रदर्शन किया।गुरुवार को जुलूस प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस नेता आनन्द सिंह पंवार ने आरोप लगाया कि केन्द्र सरकार दुराग्रह के कारण कांग्रेस पार्टी की शीर्ष नेता एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ ईडी के माध्यम से उत्पीड़न की कार्यवाही कर रही है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने कहा हेलंग में महिलाओं से चारापत्ति छीनने और उनका उत्पीड़न कर अपमानित करने की घटना शर्मसार करने वाली और निन्दनीय है। कांग्रेस ने इस घटना के विरोध में भाजपा सरकार टीएचडीसी और जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और प्रदर्शन किया। इस मौके पर सरकार का पुतला जलाकर दोनों मामलों में उत्पीड़नात्मक कार्रवाई रोकने की मांग की गई। प्रदर्शनकारियों में दीवान सिंह बिष्ट, विकास जुगरान, ओमप्रकाश नेगी, रवीन्द्र नेगी, संदीप भंडारी, योगेंद्र बिष्ट, राजेंद्र सिंह रावत, नरेन्द्र लाल भारती ,विक्रम सिंह नेगी, मदनलाल समेत अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।