Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 30 Aug 2022 5:10 pm IST


फुटबॉल प्रतियोगिता में सुवाकोट ने नैनी का हराया


नगर में देवसिंह, चंचल सिंह बिष्ट मालदार चल वैजयंती फुटबॉल प्रतियोगिता जारी है। प्रतियोगिता के एक मुकाबले में सुवाकोट इलेवन ने नैनी ब्यॉज को हराया है। नगर के देवसिंह मैदान में सोमवार को मुकाबले का शुभारंभ मुख्य अर्जुन अवार्डी कैप्टन हरिदत्त कापड़ी ने किया। इस दौरान उन्होंने प्रतियोगिता की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के खेल प्रतियोगिताओं से सीमांत के खिलाड़ियों को अपना हुनुर दिखाने का मौका मिलता है। खिलाड़ियों के परिचय प्राप्त के बाद मुकाबले की शुरूआत हुई। निर्धारित समय तक सुवाकोट की टीम ने दो गोल किए। जबकि नैनी की टीम एक ही गोल करने में कामयाब हुई। मुख्य निर्णायक की भूमिका चंद्र सिंह धामी, सह निर्णायक नवीन खत्री, उद्घोषक भूपेंद्र सिंह चौहान, देवेंद्र सिंह बिष्ट ने निभाई। यहां आयोजक सचिव किरन महर, संयोजक सुरेंद्र सिंह बिष्ट, अरविंद सक्सेना, नरेंद्र खत्री, कैलाश सार्की, शमशेर महर, नंदन माहरा, मनोज माहरा, तरूण महर, विजय रावत, विनोद सिंह वल्दिया, रमेश पुनेड़ा, जगत राम, राजेंद्र प्रसाद पांडेय, विवेक महर, गोविंद उपाध्याय, हयात चंद, बलवंत सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।