Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 24 Nov 2022 8:00 pm IST

नेशनल

वैश्विक मंदी का तगड़ा असर, एपल, ट्विटर, अमेजन और मेटा के बाद अब गूगल करेगा छंटनी...


वैश्विक मंदी का असर धीरे-धीरे नजर आ रहा है। दरअसल, लागत में कटौती से दुनियाभर में नौकरियों पर खतरा मंडरा रहा है। 

गौरतलब है कि, एपल, ट्विटर, अमेजन और मेटा समेत दिग्गज कंपनियां बड़ी संख्या में कर्मचारियों की छंटनी कर रही है। वहीं गूगल भी 10,000 कर्मचारियों की छंटनी की योजना बना रही है। द इन्फॉर्मेशन की रिपोर्ट के मुताबिक, गूगल अपनी बिगड़ती वैश्विक वित्तीय स्थिति की वजह से छह फीसदी या 10,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल सकती है।

दरअसल, गूगल कंपनी अच्छा प्रदर्शन न करने वाले कर्मचारियों की लिस्ट बना रही है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि, गूगल ने टीम मैनेजर्स से नई रैंकिंग एवं प्रदर्शन सुधार योजना के तहत कर्मचारियों का आंकलन करने को कहा है। इसके जरिये वह अगले साल की शुरुआत से कर्मचारियों को निकालेगी।

जाहिर है, अल्फाबेट एवं गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने छंटनी को लेकर कुछ महीने पहले ही संकेत दिया था। उन्होंने कहा था कि कंपनी को 20 फीसदी अधिक दक्ष होना चाहिए।