Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 18 Dec 2021 6:10 pm IST


जनता झाड़ू उठाकर भाजपा-कांग्रेस का सूपड़ा साफ करे : सिसोदिया


भवाली। रामलीला मैदान में आम आदमी पार्टी की जनसभा में दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भाजपा और कांग्रेस को प्रदेश विरोधी बताते हुए कहा कि जनता इस बार झाड़ू उठाकर इन दोनों दलों का सूपड़ा साफ करे। सिसोदिया ने कहा कि प्रदेश के सरकारी विभागों में 57 हजार पद खाली हैं। ऐसे में बिना कर्मचारियों के सरकार कैसे चलेगी। पिछले पांच वर्षों से भाजपा उत्तराखंड में भ्रष्टाचार कर रही है और मुख्यमंत्रियों ने घोषणाओं के सिवाय कुछ नहीं किया। भाजपा ने पांच वर्षों में 1100 घोषणाएं कीं और सौ घोषणाओं पर शासन से आदेश पारित हुए। भाजपा सरकार कहती है कि पैसा नहीं है जबकि उत्तराखंड में हर चीज से सरकार टैक्स वसूल रही है। सिसोदिया ने कहा कि भाजपा-कांग्रेस दोनों ने उत्तराखंड में शासन किया लेकिन कोई भी सरकार एक भी बेहतर स्कूल नहीं खोल पाई है।