Read in App


• Sat, 27 Mar 2021 11:36 am IST


पीरूमदारा बंद, रामनगर में खुली रहीं दुकानें


नैनीताल-तीन कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर भारत बंद का रामनगर में मिलाजुला असर दिखाई दिया। हालांकि पीरूमदारा क्षेत्र में दुकानें पूर्ण रूप से बंद रही। रामनगर में साप्ताहिक बंदी के बाद भी अधिकतर दुकानें खुली रहीं। रामनगर में संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्यों ने बाइक रैली भी निकाली। वहीं पीरूमदारा में किसान संघर्ष मोर्चा के दीवान कटियार के नेतृत्व में किसानों ने क्षेत्र में घूमकर दुकानें बंद कराईं। इस दौरान कुछ दुकानदारों से उनकी झड़प भी हुई। फिर भी पीरूमदारा क्षेत्र में बंद का असर दिखाई दिया।