Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 3 Jun 2022 5:02 pm IST


धामी की रिकॉर्ड जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी


बागेश्वर: चम्पावत में हुए उपचुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के रिकॉर्ड जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई है। खुशी में झूमे कार्यकर्ता एसबीआई तिराहे के पास जमा हुए। यहां आतिशबाजी की और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। उन्होंने कहा कि ऊर्जावान सीएम ने छह महीने जो काम किया इससे लोग खुश हैं। खुशी मनाने वालों में जिपं सदस्य जनार्जन लोहुमी, सुनील दोसाद, चंदन बोरा, हरीश रावत, दयाकृष्ण जोशी, मंगल राणा, दीपक खुल्बे,आदि शामिल थे।