Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 9 Aug 2022 11:40 am IST

ब्रेकिंग

गालीबाज नेता श्रीकांत त्यागी मेरठ से गिरफ्तार


मेरठ: नोएडा की ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में महिला से अभद्रता करने वाले कथित बीजेपी नेता श्रीकांत त्यागी को गिरफ्तार कर लिया गया है। नोएडा पुलिस ने मंगलवार को उसे मेरठ से गिरफ्तार किया है। उसके साथ तीन और लोगों को भी पकड़ा गया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, चार दिनों से फरार त्‍यागी बीच-बीच में लगातार पत्‍नी और अपने वकील से बात कर रहा था।  

इससे पूर्व नोएडा पुलिस ने सोमवार को उसकी पत्नी को हिरासत में लिया था। गौरतलब है कि श्रीकांत त्यागी पर नोएडा के सेक्टर-93 ओमेक्स ग्रैंड सोसाइटी में एक महिला के साथ बदसलूकी और गाली देने का आरोप है।