Read in App


• Wed, 30 Jun 2021 8:16 am IST


एक हफ्ते के भीतर पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करेगा जलसंस्थान


आईटीआई परिसर माजार में बनाए गए ओवर हेड टैंक से लोगों को एक सप्ताह की भीतर पेयजल मिलना शुरू हो जाएगा। हिन्दुस्तान अखबार में खबर प्रकाशित होने के बाद धर्मपुर विधायक विनोद चमोली ने पेयजल योजना का निरीक्षण कर जलसंस्थान व जल निगम के अधिकारियों को जल्द व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। माजरा अपर जोन, लोअर जोन, निरंजनपुर और सेवलाकलां में जल निगम की केंद्रीय भंडार शाखा ने अमृत योजना के तहत नई लाइन बिछाने का कार्य किया। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया था कि इससे क्षेत्र में पेयजल सप्लाई गड़बड़ा गई है।

सेवला कलां, वालिया मोहल्ला, गंगोत्री एंक्लेव, कश्मीरीकरौली, ब्राह्मणवाला, उदय विहार, राजीव जुयाल मार्ग, उमंग विहार, नेहरू विहार, अमन विहार, शिवा एन्क्लेव, अशोका एन्क्लेव के लोगों का कहना था कि जलसंस्थान व जलनिगम के झगड़े के कारण पेयजल आपूर्ति नहीं हो पा रही है। इस पर विधायक विनोद चमोली ने मंगलवार को जलसंस्थान, जलनिगम सहित अमृत योजना के अधिकारियों के साथ योजना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को सात दिन के भीतर ठीक करने के निर्देश दिए।