Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 30 Jul 2022 11:00 am IST

नेशनल

झारखंड : देवघर एयरपोर्ट पर उड़ानें शुरू, भाजपा सांसद कैप्टन राजीव प्रताप रूडी उड़ाएंगे फ्लाइट


झारखंड स्थित ज्योतिर्लिंग बैद्यनाथ को वायुमार्ग से जोड़ने के लिए हाल ही में शुरू किए गए देवघर एयरपोर्ट पर उड़ानें शुरू कर दी गयी हैं। आज राजधानी दिल्ली से भी देवघर हवाई मार्ग से जुड़ जाएगा। 

जानकारी के मुताबिक, भाजपा सांसद कैप्टन राजीव प्रताप रूडी आज इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E 6191 को दिल्ली से देवघर लेकर जाएंगे। यह दिल्ली-देवघर की पहली उड़ान होगी। इंडिगो की यह फ्लाइट शनिवार दोपहर यानि आज 1 बजे रवाना होगी। और 2.45 बजे देवघर एयरपोर्ट पर उतरेगी। इस विमान में रूडी के साथ कैप्टन आशुतोष शेखर भी विमान का संचालन करेंगे। यह दिल्ली से देवघर की पहली व्यावसायिक उड़ान होगी। 

हर साल लाखों पर्यटक देवघर में बाबा बैजनाथ के दर्शन करने आते हैं। सावन महीने में यहां लाखों शिव भक्त पहुंचते हैं। देवघर एयरपोर्ट से झारखंड के अलावा बिहार के पड़ोसी जिलों को भी सुविधा होगी। भविष्य में देवघर एयरपोर्ट पूर्वी भारत के महत्वपूर्ण एयरपोर्ट्स में से एक होगा।