Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 5 Dec 2022 5:23 pm IST


सीएम धामी ने पिथौरागढ़ में किया 'मुनस्यारी महोत्सव' का शुभांरभ


सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में सोमवार को 'मुनस्यारी महोत्सव'  का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुभारंभ किया. इसके साथ ही स्थानीय उत्पादों को लेकर एक प्रदर्शनी भी लगाई की प्रदर्शनी हुई, जिसका मुख्यमंत्री ने अवलोकन भी किया.
मुनस्यारी जैसा जगह मिलना मुश्किल: मुनस्यारी महोत्सव में लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुनस्यारी को लेकर कहा कि 'सार संसार एक मुनस्यार' क्यों कहा जाता है, वह यहीं आकर समझा जा सकता है. मैं बचपन से ही यहां की प्राकृतिक सुंदरता से आकर्षित रहा हूं. कुछ दिन यहां रह जाओ तो यहां से जाने का मन ही नहीं करता. क्योंकि मुनस्यारी जैसी जगह पूरे विश्व में मिलना मुश्किल है.